डॉ. रत्नाप्पा कुंभार का योगदान सदैव स्मरणीय : मोहम्मद अरशद खान

डॉ. रत्नाप्पा कुंभार जयंती

जौनपुर में संविधान निर्माता एवं स्वतंत्रता सेनानी की 117वीं जयंती मनाई गई

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
जौनपुर। कचहरी लाइन बाजार रोड स्थित पीडीए भवन, कटघरा में मंगलवार को संविधान निर्माता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पद्मश्री डॉ. रत्नाप्पा भरमप्पा कुंभार की 117वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उनके स्वतंत्रता आंदोलन, संविधान निर्माण और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में योगदान को याद किया गया।

मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक जौनपुर सदर मोहम्मद अरशद खान ने कहा कि डॉ. कुंभार का जीवन संघर्ष और जनसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि साधारण परिवार से निकलकर डॉ. कुंभार ने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया और संविधान सभा से जुड़कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी देखें- बाइक सवार हमलावरों ने सपा के जिला सचिव की गोली मारकर हत्या

वक्ताओं ने बताया कि डॉ. कुंभार लोकसभा सांसद और महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य रहे तथा राज्य सरकार में मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 1985 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

इसे भी जानें- गोवंश भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक से नस्ल सुधार की दिशा में कदम, 15 हजार भ्रूण तैयार करने की योजना

कार्यक्रम में कैलाश नाथ प्रजापति, अरुण कुमार प्रजापति, कुसुम प्रजापति, विकलेश प्रजापति, चंद्रशेखर प्रजापति, आनंद प्रजापति, राज बहादुर प्रजापति, राजेश वर्मा, प्रेमचंद प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, विजय प्रजापति, संतोष प्रजापति और गप्पू मौर्य सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए।

रिपोर्ट- जौनपुर ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *