हिंदी निबंध प्रतियोगिता में मीरा मोहन प्रथम, विनीता मेहरोत्रा व अरुणा सिन्हा रहीं द्वितीय

हिंदी निबंध प्रतियोगिता में मीरा मोहन प्रथम, विनीता मेहरोत्रा व अरुणा सिन्हा द्वितीय

जयपुर के वरिष्ठ साहित्यकार हरिशंकर शर्मा को हिंदी का अति विशिष्ट सम्मान, ‘शेष डायरी’ का हुआ विमोचन

निर्भय सक्सेना । पत्रकार सत्ता
बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी निबंध प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन द्वारिका पुरम कॉलोनी, बड़े बाग रामलीला मैदान के सामने किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अरुणा सिन्हा ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद मधु वर्मा, इंद्रदेव त्रिवेदी और मुकेश सक्सेना ने हिंदी गीत प्रस्तुत कर वातावरण को साहित्यिक रंग से सराबोर कर दिया।

हिंदी निबंध प्रतियोगिता में कुल 21 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मीरा मोहन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विनीता मेहरोत्रा और अरुणा सिन्हा संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। अखिलेश गुप्ता और अखिलेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसे भी देखें- नीम करोली बाबा की ‘हनुमान अंश’ का दुनियाभर में डंका, 250 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

कार्यक्रम में जयपुर के जाने-माने वरिष्ठ साहित्यकार हरिशंकर शर्मा को हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान तथा 45 हिंदी पुस्तकों के लेखन के लिए हिंदी का अति विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर उनकी हिंदी पुस्तक ‘शेष डायरी’ का अतिथियों द्वारा विमोचन भी किया गया।

निबंध प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम में प्रकाश चंद्र सक्सेना, शोभा सक्सेना, कल्पना सक्सेना, मधु वर्मा, सुषमा रस्तोगी, शकुन सक्सेना, डॉ. अनिला रंजन और सुधीर मोहन को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। सम्मानित प्रतिभागियों एवं साहित्यकारों को हार, शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नवगीतकार रमेश गौतम ने की। क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने कार्यक्रम का संचालन किया। मुकेश सक्सेना सहित अन्य अतिथियों ने भी सम्मान प्रदान किए।

इसे भी पढ़ें- मायावती ने बीमारी की अफवाहों पर लगाया विराम, आकाश आनंद पर फिर साधा निशाना

इस अवसर पर साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा, निर्भय सक्सेना, सत्येंद्र सक्सेना, गंगाराम पाल, सुनील शर्मा, अनिल सक्सेना, अनिल गुप्ता, मंजू गुप्ता, डॉ. अतुल वर्मा, डॉ. असित रंजन, आर.एन. मेहरोत्रा सहित अनेक साहित्यप्रेमी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- निर्भय सक्सेना, बरेली ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *