पुलिस मुख्यालय में खास अंदाज में रक्षाबंधन, बालिकाओं ने DGP राजीव कृष्ण को बांधी राखी

लखनऊ पुलिस मुख्यालय में खास अंदाज में रक्षाबंधन

ज़मीर हैदर। पत्रकार सत्ता
लखनऊ। रक्षाबंधन के अवसर पर लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में भावुक और सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। आदर्श माध्यमिक विद्यालय की 20 बालिकाएं पुलिस मुख्यालय पहुंचीं और DGP राजीव कृष्ण समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को राखी बांधी।

बालिकाओं ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस मुख्यालय में आत्मीयता और भाईचारे का माहौल नजर आया।

इसे भी पढ़ें- 17 बार फोन नहीं उठाने पर भड़कीं बेबी रानी मौर्य, एटा DM के सामने जताई नाराजगी

DGP राजीव कृष्ण ने बालिकाओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम ने पुलिस अधिकारियों और बालिकाओं के बीच अपनत्व एवं सौहार्द की भावना को मजबूत किया।

रिपोर्ट : ज़मीर हैदर, लखनऊ ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *