प्रधान से जनसमस्या की शिकायत करना पड़ा भारी, अधेड़ की बेरहमी से पिटाई

लखनऊ में प्रधान से शिकायत करना पड़ा भारी

काकोरी में ग्राम प्रधान समेत कई लोगों पर मारपीट का आरोप, आंखों सहित शरीर पर गंभीर चोटें

ज़मीर हैदर। पत्रकार सत्ता
लखनऊ। थाना काकोरी क्षेत्र के एक गांव में जनसमस्या की शिकायत ग्राम प्रधान से करना एक अधेड़ व्यक्ति को भारी पड़ने का आरोप सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत से नाराज ग्राम प्रधान समेत कई लोगों ने उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पीड़ित के मुताबिक मारपीट में उसकी आंखों पर गंभीर चोटें आई हैं। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान बताए जा रहे हैं।

यह भी जानें- छह साल का आदित्य: पटना के छात्र आंदोलन में नन्ही आवाज ने क्यों मचा दी हलचल?

घटना के बाद पीड़ित काकोरी थाने पहुंचा और पुलिस को लिखित तहरीर देकर मामले की शिकायत की। उसने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है।

इसे भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप: पुल-गांव तबाह, 105 भारतीय समेत सैकड़ों लापता; बिहार में हाई अलर्ट

फिलहाल मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई का इंतजार है। पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

रिपोर्ट : ज़मीर हैदर, लखनऊ ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *