कांग्रेस अध्यक्ष ने अमित शाह और भाजपा की विचारधारा पर साधा निशाना
पत्रकार सत्ता न्यूज | डिजिटल डेस्क
गोवा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गोवा में भाजपा पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस की ओर से एक्स पर साझा किए गए बयान में खड़गे ने कहा कि जब वह पहली बार विधायक बने थे, तब अमित शाह बच्चे थे और आज भाजपा उन्हें देशभक्ति का पाठ पढ़ा रही है।
खड़गे ने कहा कि भाजपा और उसके वैचारिक पुरखों ने स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा नहीं लिया, इसलिए कांग्रेस नेताओं को देशभक्ति का प्रमाणपत्र देने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- आजमगढ़ में GEN Alpha का हक के लिए प्रदर्शन, फीस और शिक्षकों की कमी पर उठाई आवाज
उन्होंने उत्तराखंड की एक घटना का जिक्र करते हुए दावा किया कि उनके भाषण मंच का भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘शुद्धिकरण’ किया। खड़गे ने सवाल उठाया कि क्या भाजपा को उसके गुरुओं ने यही शिक्षा दी है।
इसे भी जाने- भारतीय मजदूर संघ ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन, मजदूर हितों की मांगें उठाईं
कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर ‘एंटी-इंडिया’ और ‘एंटी-रिलिजन’ होने का आरोप भी लगाया। उनके बयान के बाद सियासी बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।


