स्कूल के बाहर करीब दो घंटे धरना, छात्रों ने कहा- शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित, अतिरिक्त शुल्क भी सवालों के घेरे में
पत्रकार सत्ता न्यूज | डिजिटल डेस्क
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में GEN Alpha छात्र अपनी पढ़ाई और अधिकारों को लेकर सड़क पर उतर आए। अजमतगढ़ के स्मिथ इंटर कॉलेज में छात्रों ने करीब दो घंटे प्रदर्शन कर भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के नियमित शिक्षकों की नियुक्ति की मांग उठाई।
कांग्रेस ने एक्स पर प्रदर्शन की तस्वीरें साझा करते हुए दावा किया कि छात्र बेलगाम फीस वसूली और शिक्षकों की कमी से परेशान हैं। पार्टी ने इसे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल बताते हुए सरकार को घेरा।
इसे भी पढ़ें- दिमागी नक्सल पार्टी’ के नाम से सोशल मीडिया पर हलचल, रातोंरात बढ़े फॉलोअर्स
प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में लंबे समय से भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के नियमित शिक्षक नहीं हैं, जबकि गणित के शिक्षक की भी कमी है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि निजी शिक्षकों की व्यवस्था के नाम पर उनसे अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है।
GEN Alpha का यह प्रदर्शन अब शिक्षा व्यवस्था में शिक्षकों की उपलब्धता, फीस और छात्रों के भविष्य से जुड़े सवालों को सामने ला रहा है। छात्रों ने समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
इसे भी जाने- डॉ. अजय शर्मा से पूछें: स्वास्थ्य संबंधी सवालों के जवाब


