अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर लखनऊ में भाजपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रम

प्रेरणा पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, अटल जी के व्यक्तित्व और विचारों को किया याद

रिपोर्ट: विजय सिंह
लखनऊ। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र स्थित प्रेरणा पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पश्चिम विधानसभा के उपविजेता अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे भारतीय राजनीति के महान राजनेता, प्रभावशाली वक्ता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले जननेता थे। उनके विचार और आदर्श आज भी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर लखनऊ में भाजपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रम
लखनऊ के प्रेरणा पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें- अखिलेश का गठबंधन छोड़ने वालों पर तंज, बोले- ‘चवन्नी से रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए’

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, महानगर महामंत्री सत्येंद्र सिंह, पूर्व नगर मंत्री डॉ. यू.एन. पांडेय, अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री फिरोज अहमद, अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर महामंत्री मोहम्मद अनीस, मंडल अध्यक्ष विमल चौधरी, पूर्व मंडल महामंत्री सोमेंद्र पांडेय, भरत द्विवेदी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मोहित द्विवेदी, पार्षद पुरुषोत्तम पुरी, धर्मेंद्र सिंह, रोशनी रावत, पार्षद विनोद यादव, अनूप कमल सक्सेना, पूर्व पार्षद पंकज पटेल, पार्षद प्रत्याशी प्रमोद प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष ज्योति सिंह, ओमकार यादव, पार्षद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र राजपूत, मंडल महामंत्री कुलदीप श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, गोविंद रावत, राजेश गुप्ता और दिलीप राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी देखें- जंतर-मंतर पर पैलेट गन के इस्तेमाल को योगी सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री ने ठहराया सही, बयान पर बवाल

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के बताए आदर्शों पर चलने और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *