नेचर होम्योपैथिक क्लीनिक का मेगा कैंप, 1000 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

लखनऊ मेगा होम्योपैथिक कैंप

पत्रकार सत्ता न्यूज़
लखनऊ। आजादी की पूर्व संध्या पर नेचर होम्योपैथिक क्लीनिक और जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में टूरिया गंज में मेगा होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का नेतृत्व डॉ. सुबोध शुक्ला ने किया।

शिविर का उद्घाटन आरिफ ज्वेलर्स के मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद इमरान कुरैशी और पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री अब्दुल वहीद ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में देश भारती पब्लिक स्कूल के संस्थापक वेद व्रत बाजपेयी मौजूद रहे।

शिविर में 1000 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श किया गया। मरीजों को निःशुल्क होम्योपैथिक दवाइयां भी वितरित की गईं। गैस्ट्रो एवं लिवर संबंधी समस्याओं, अस्थमा, जोड़ों के दर्द, बवासीर, त्वचा एवं बालों की समस्या, पथरी, रक्तचाप और शुगर से पीड़ित मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

महिलाओं और बच्चों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चों की लंबाई से संबंधित दवाइयां निःशुल्क दी गईं। आवश्यक डायग्नोस्टिक जांच पर मरीजों को 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी प्रदान की गई।

इसे भी जानें- राहुल गांधी की सांसदी पर संकट? विशेषाधिकार नोटिस से बढ़ी सियासी हलचल, अब 28 अगस्त तक जवाब

शिविर को सफल बनाने में मोहम्मद आरिफ कुरैशी, मोहम्मद इमरान कुरैशी, मोहम्मद आसिम मार्शल, मोहम्मद रेहान अहमद, मोहम्मद सुफियान, मोहम्मद सैफ, जश्न-ए-आजादी ट्रस्ट और अमन शांति समिति की टीम का सहयोग रहा। वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद अब्दुल वहीद का भी आयोजन में विशेष सहयोग रहा।

डॉ. सुबोध शुक्ला की चिकित्सा टीम में डॉ. शिखा, डॉ. अभिषेक और डॉ. रेनू महेंद्रा ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। मरीजों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं और दवा वितरण की सराहना की।

यह भी पढ़ें- अखिलेश का गठबंधन छोड़ने वालों पर तंज, बोले- ‘चवन्नी से रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए’

आयोजकों ने शिविर की सफलता में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और मरीजों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *