पत्रकार सत्ता। डिजिटल डेस्क
पुणे। महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा और बेहतर भविष्य को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी 22 अगस्त को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में छात्राओं और युवाओं से संवाद के साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम का संदेश “लड़कियों, अब आपकी बारी!” रखा गया है। इसके माध्यम से महिलाओं और छात्राओं को अपने अधिकारों, सुरक्षा तथा भविष्य से जुड़े सवालों पर अपनी आवाज मजबूती से उठाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इसे भी देखें- सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
बताया गया है कि कार्यक्रम 22 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे आशीष इंजीनियरिंग कॉलेज, गेट नंबर-01, नियर आरटीओ मेट्रो स्टेशन, पुणे में आयोजित होगा। कार्यक्रम में राहुल गांधी युवाओं और छात्राओं से सीधे संवाद कर उनके विचार एवं समस्याएं सुनेंगे।
इसे भी जानें- मायावती का स्वतंत्रता दिवस संदेश, बोलीं- सरकारें युवाओं से जवाबदेही की मांग सुनें
कार्यक्रम को शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।




