सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

योगी आदित्यनाथ स्वतंत्रता दिवस 2026

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को मां भारती के गौरव, अमर बलिदानियों के त्याग और राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता संग्राम और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात वीरों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है, जिसे सदैव स्मरण किया जाना चाहिए।

इसे भी जानें- मायावती का स्वतंत्रता दिवस संदेश, बोलीं- सरकारें युवाओं से जवाबदेही की मांग सुनें

उन्होंने प्रदेशवासियों से अमर बलिदानियों के त्याग और समर्पण से प्रेरणा लेकर ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा और जनभागीदारी के माध्यम से देश को विकसित बनाने तथा ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक को योगदान देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और नागरिक कर्तव्य की भावना को मजबूत करने का अवसर बताते हुए प्रदेशवासियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

यह भी पढ़ें- मौलाना जौहर को विभाजन का जिम्मेदार बताने पर योगी पर बरसे चंद्रशेखर आजाद

उन्होंने अपने संदेश का समापन ‘जय हिंद’ के उद्घोष के साथ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *