लखनऊ में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि, तिरंगे के साथ दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

खनऊ में शहीदों की प्रतिमाओं की सफाई

शहीदों की प्रतिमाएं साफ कर ‘जश्न-ए-आजादी’ ट्रस्ट ने किया नमन

पत्रकार सत्ता न्यूज़
लखनऊ। स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों और महापुरुषों के त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए ‘जश्न-ए-आजादी’ ट्रस्ट, पीस एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट एवं उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में विशेष श्रद्धांजलि अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों पर स्थापित शहीदों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के आयोजक, ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य एवं शराबबंदी संघर्ष समिति के अध्यक्ष मुर्तजा अली ने कहा कि आजादी का पर्व केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि उन स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का समय है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति के पीछे महापुरुषों और शहीदों के त्याग, तपस्या तथा संघर्ष की महत्वपूर्ण विरासत है।

ट्रस्ट अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा ने कहा कि स्वतंत्रता की खुशियों के बीच देश को आजादी दिलाने वाले क्रांतिकारियों और वीर सपूतों को याद रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्व देश के गौरव, स्वाभिमान और शहीदों के बलिदान को स्मरण करने के अवसर हैं।

लखनऊ में शहीदों की प्रतिमाओं की सफाई, ‘जश्न-ए-आजादी’ ट्रस्ट ने किया नमन

कई प्रमुख स्थानों पर हुई प्रतिमाओं की सफाई

अभियान की शुरुआत पॉलीटेक्निक चौराहे पर शहीद रफी अहमद किदवई की प्रतिमा की सफाई और पुष्पांजलि से हुई। इसके बाद कैप्टन मनोज पाण्डेय चौराहे पर अमर शहीद मनोज पाण्डेय, कैंट स्थित वीर अब्दुल हमीद चौक, हजरतगंज में महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

ये भी पढ़ें- रांची छात्र आंदोलन में अमन चोपड़ा के खिलाफ नारेबाजी, पुलिस ने की पूछताछ

इसके बाद हुसैनगंज चौराहे पर महाराणा प्रताप, नाका हिंडोला में हेमू कालाणी, आलमबाग चौराहे पर शहीद संत कंवर राम, कैसरबाग चौराहे पर अशोक की लाट, परिवर्तन चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस तथा कारगिल पार्क में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

तिरंगा पट्टी पहनाकर किया अतिथियों का स्वागत

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का ट्रस्ट अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा, जुबैर अहमद, अब्दुल वहीद एवं वामिक खान ने तिरंगा पट्टी पहनाकर स्वागत किया। आयोजन के दौरान राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और शहीदों के सम्मान का संदेश दिया गया।

इसे भी देखें- यूपी कांग्रेस में एआईसीसी सचिवों को जोनवार जिम्मेदारी

समापन अवसर पर राष्ट्रीय कवि वेद व्रत बाजपेयी ने ओजपूर्ण काव्य पाठ के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के साहस और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी अनगिनत वीरों के त्याग का परिणाम है और उनके बलिदान की गाथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

नगर निगम कर्मचारियों का जताया आभार

अभियान में नगर निगम कर्मचारियों ने भी सहयोग किया। कर्मचारियों ने आयोजन स्थलों के आसपास साफ-सफाई, चूना छिड़काव तथा प्रतिमाओं की सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। आयोजकों ने सहयोग के लिए नगर निगम कर्मचारियों का आभार जताया।

कार्यक्रम में मुरलीधर आहूजा, निगहत खान, रजिया नवाज, वामिक खान, के.डी. मिश्रा, डॉ. साधना बाजपेयी, जसबीर गांधी, संजय सिंह, रतपाल सिंह गोल्डी, राजिंदर सिंह, हरमिंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह, रियाज सिद्दीकी, मोहम्मद इदरीस, हलीमा अजीम, फहद हसन, शालिनी सिंह, मोहम्मद कैफ, आमिर किदवई, शादाब कुरैशी, हाजी फहीम सिद्दीकी, डॉ. महबूब आलम, महेश दीक्षित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

इसे भी जानें- सूचना आयोग चालक संघ के अध्यक्ष बने जुबेर अहमद, शिवकुमार यादव मंत्री निर्वाचित

आयोजन के माध्यम से शहीदों और महापुरुषों की विरासत को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता, सामाजिक न्याय और देश के प्रति कृतज्ञता का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *