यूपी कांग्रेस में एआईसीसी सचिवों को जोनवार जिम्मेदारी

यूपी कांग्रेस में 6 एआईसीसी सचिवों को जोनवार जिम्मेदारी

छह सचिवों को छह जोन का प्रभार, संगठन की समीक्षा और निगरानी की जिम्मेदारी

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और संगठनात्मक गतिविधियों में बेहतर समन्वय के लिए एआईसीसी सचिवों को प्रदेश के छह अलग-अलग जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कार्य आवंटन तत्काल प्रभाव से लागू होगा और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के एआईसीसी प्रभारी एवं सोशल डिपार्टमेंट के अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम की ओर से 10 अगस्त 2026 को जारी कार्यालय आदेश के अनुसार कुणाल चौधरी को ब्रज जोन, अब्दुल हन्नान को अवध जोन, वरुण चौधरी को प्रयाग जोन, जगदीश चंदर जांगिड़ को बुंदेलखंड जोन, अभिषेक दत्त को पूर्वांचल जोन और संजीव आर्या को वेस्टर्न जोन की जिम्मेदारी दी गई है।

इसे भी जानें- लखनऊ में किसान-मजदूरों का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

जिलों और विधानसभा क्षेत्रों की करेंगे समीक्षा

आदेश के मुताबिक संबंधित एआईसीसी सचिव अपने-अपने जोन के जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में संगठनात्मक समन्वय, समीक्षा और निगरानी करेंगे। उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, यूपीसीसी पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों, विभागों तथा वरिष्ठ पार्टी नेताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं।

सचिवों को एआईसीसी और यूपीसीसी की ओर से जारी कार्यक्रमों एवं निर्देशों के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा करने, संबंधित क्षेत्रों का संगठनात्मक दौरा करने तथा समय-समय पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी भी दी गई है।

इसे भी देखें- लखनऊ में किसान-मजदूरों का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

छह जोन में बांटा गया प्रदेश

जारी सूची के अनुसार अवध जोन में 11, पूर्वांचल और प्रयाग जोन में 12-12, बुंदेलखंड और ब्रज जोन में 13-13 तथा वेस्टर्न जोन में 14 जिले शामिल किए गए हैं।कांग्रेस संगठन में इस जोनवार जिम्मेदारी को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, जिलास्तरीय समीक्षा और पार्टी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *