दीक्षांत समारोह में युवाओं को दोस्तों, शिक्षकों और मार्गदर्शकों से जुड़े रहने की दी सलाह
पत्रकार सत्ता। डिजिटल डेस्क
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी दिल्ली में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्थान में बिताया गया समय जीवन की ऐसी स्मृतियां देता है, जो हमेशा साथ रहती हैं। उन्होंने कहा कि प्रवेश से लेकर दीक्षांत समारोह तक की यात्रा में छात्रावास की यादें, दोस्ती और परिसर में बिताए पल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पढ़ाई पूरी कर युवा अब जीवन के नए अध्याय में प्रवेश कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने दोस्तों, शिक्षकों, मार्गदर्शकों और संस्थान से जुड़े अन्य सहयोगियों के योगदान को हमेशा याद रखें।
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर सीवर का गंदा पानी, कांग्रेस ने लगाया कार्यक्रम बाधित करने का आरोप
उन्होंने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन उन्हें जहां भी लेकर जाए, वे अपने संस्थान से जुड़े रहें और यहां बने रिश्तों को संजोकर रखें। मोदी ने आईआईटी दिल्ली के अपने संबोधन को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए छात्र जीवन की यादों और संबंधों के महत्व पर जोर दिया।
इसे भी देखें- राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे को लेकर शाकिर अली का दावा, ‘युवाओं में बढ़ रहा कांग्रेस का प्रभाव’




