लंदन | पत्रकार सत्ता ब्यूरो
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने स्टीफन फ्लेमिंग की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा है कि इंग्लिश क्रिकेट में उन्हें सबसे बड़ी चुनौती महेंद्र सिंह धोनी जैसे कप्तान की कमी महसूस हो सकती है।
द टेलीग्राफ से बातचीत में वॉन ने कहा कि स्टीफन फ्लेमिंग एक शानदार मैनेजर और बेहतरीन रणनीतिकार हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में फ्लेमिंग के काम करने का तरीका करीब से देखा है।
यह भी देखें- बाबा बर्फानी के दर से लौटे श्रद्धालुओं का सम्मान, सेवा का भी दिया संदेश
वॉन ने कहा, “स्टीफन फ्लेमिंग का क्रिकेट जगत में काफी सम्मान है। वह एक बेहतरीन मैनेजर और रणनीतिकार हैं। लेकिन इंग्लैंड क्रिकेट में उनके सामने एक चुनौती यह होगी कि यहां एमएस धोनी जैसा कप्तान मौजूद नहीं है।”
पूर्व इंग्लिश कप्तान का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में फ्लेमिंग और धोनी की सफल साझेदारी टीम की सबसे बड़ी ताकत रही है। धोनी की नेतृत्व क्षमता और मैदान पर त्वरित निर्णय लेने की कला ने फ्लेमिंग की रणनीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसे भी जाने- layStation पर डिजिटल बहस: डिस्क खत्म, कारोबार बरकरार! Sony ने आलोचनाओं पर तोड़ी चुप्पी
माइकल वॉन का यह बयान ऐसे समय आया है जब इंग्लैंड क्रिकेट में भविष्य के नेतृत्व और कोचिंग ढांचे को लेकर चर्चाएं तेज हैं।




