श्रावण मास कांवड़ यात्रा को लेकर प्रयागराज पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

श्रावण मास कांवड़ यात्रा को लेकर प्रयागराज पुलिस का बड़ा डायवर्जन प्लान लागू

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
प्रयागराज । श्रावण मास 2026 के प्रथम दिवस से शुरू हुई कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रयागराज पुलिस प्रशासन ने बड़े वाहनों और रोडवेज बसों के लिए व्यापक डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी है। यह व्यवस्था 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगी। पुलिस के अनुसार कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

जारी प्रेस नोट के अनुसार झूंसी से वाराणसी मार्ग पर पीटीआई प्रयागराज सीमा तक दाहिने लेन पर वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 3 अगस्त 2026 को प्रस्तावित श्रावण सोमवार के अवसर पर विशेष रूट डायवर्जन 3 अगस्त रात 10 बजे से 4 अगस्त रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।

यह भी देखें- SC/ST आरक्षण पर फिर गरमाई सियासत, चंद्रशेखर आजाद का सीएम योगी को पत्र

वाराणसी जाने वाले भारी वाहनों के लिए बदला मार्ग

पुलिस ने बताया कि कानपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, प्रतापगढ़, जौनपुर और प्रयागराज से वाराणसी जाने वाले भारी वाहनों को विभिन्न वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। इसी प्रकार वाराणसी से लौटने वाले वाहनों पर भी यही व्यवस्था लागू रहेगी।

रोडवेज बसों के लिए भी विशेष व्यवस्था

कौशांबी, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ और जौनपुर की ओर से आने वाली रोडवेज बसों को शहर के भीतर प्रवेश से पहले निर्धारित मार्गों से होकर भेजा जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शास्त्री ब्रिज का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

इसे भी जाने- राजस्थान: शिक्षकों की कमी से फूटा छात्रों का गुस्सा, स्कूल में तालाबंदी कर सड़क पर उतरे बच्चे, छात्रा का भाषण हुआ वायरल

शहर के भीतर भारी वाहनों पर नो-एंट्री

प्रेस नोट में कहा गया है कि शहर में आने वाले भारी वाहन बाहरी मार्गों से होकर ही गुजरेंगे। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *