पीटीआई और आईएएनएस पर प्रियंका गांधी का तीखा हमला, बोलीं पहले प्रधानमंत्री से पूछिए सवाल

प्रियंका गांधी का पीटीआई और आईएएनएस पर पलटवार बोलीं

शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री जवाब दें प्रधानमंत्री जवाबदेही तय करें

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान पेपर लीक और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। पीटीआई और आईएएनएस के पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे सवाल सरकार से पूछे जाने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब वह केवल प्रासंगिक सवालों का ही जवाब देंगी।

इसे भी देखें- चंद्रशेखर का आरोप, यूपी में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात

प्रियंका गांधी ने कहा कि पेपर लीक क्यों हुआ इसका जवाब केंद्रीय शिक्षा मंत्री को देना चाहिए। छात्रों पर लाठीचार्ज क्यों किया गया इसका जवाब गृह मंत्री को देना चाहिए। इन दोनों मामलों में अब तक जवाबदेही तय क्यों नहीं हुई इसका जवाब प्रधानमंत्री को देना चाहिए।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी यही बात दोहराते हुए कहा कि देश के छात्रों के भविष्य और उन पर हुई कार्रवाई जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। कांग्रेस ने एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग दोहराई है।

इसे भी जानें- बीमार पड़े अभिजीत दीपके बोले कुछ घंटे आराम कर फिर लौटूंगा आंदोलन में

संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष लगातार पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन का मुद्दा उठा रहा है। इसी क्रम में प्रियंका गांधी का यह बयान राजनीतिक बहस का नया विषय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *