अमित शाह इस्तीफा दें चंद्रशेखर आजाद ने छेड़ा देशव्यापी आंदोलन

छात्र आंदोलन पर प्रेस वार्ता करते सांसद चंद्रशेखर आजाद

दिल्ली पुलिस आयुक्त को हटाने की भी मांग, 25 जुलाई को देशभर में ज्ञापन अभियान

शबीह हैदर
नई दिल्ली। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने जंतर मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे और दिल्ली पुलिस आयुक्त को तत्काल हटाने की मांग की है। उन्होंने घोषणा की कि छात्रों के समर्थन में अब आंदोलन को पूरे देश में विस्तार दिया जाएगा।

चंद्रशेखर आजाद ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं पर लाठीचार्ज किया गया और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार हुआ। उन्होंने कहा कि इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया।

आजाद समाज पार्टी ने 25 जुलाई को सभी राज्यों की राजधानियों तथा उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम घोषित किया है। पार्टी की मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाया जाए और छात्रों की मांगों पर सरकार तत्काल निर्णय ले।

इसे भी देखें- जंतर मंतर पहुंचे राकेश टिकैत छात्रों के आंदोलन को दिया समर्थन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई

चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि 23 जुलाई को नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस वार्ता कर वे इस मामले से जुड़े अपने पक्ष, उपलब्ध साक्ष्य और आंदोलन की आगामी रणनीति सार्वजनिक करेंगे।

इस घटनाक्रम पर अभी तक केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इसे भी जानें- पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का धरना राहुल प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *