आईएचएम में कचरा पृथक्करण पर चला जागरूकता अभियान, चार डिब्बा प्रणाली अपनाने का संदेश

लखनऊ में आईएचएम संस्थान में कचरा पृथक्करण पर जागरूकता अभियान

स्वच्छ लखनऊ में नागरिकों की भागीदारी पर जोर

पत्रकार सत्ता
लखनऊ। नगर निगम लखनऊ ने स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक और पहल करते हुए जोन-3 के भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड स्थित आईएचएम संस्थान में बल्क वेस्ट जनरेटर योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर निगम की सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) टीम ने किया।

कार्यक्रम में संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण, चार डिब्बा प्रणाली के प्रभावी उपयोग तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग संग्रहित करने के तरीकों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि घरों, संस्थानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कचरे का सही पृथक्करण स्वच्छ शहर की आधारशिला है।

इसे भी देखें- मुख्यमंत्री ने 90 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, गाजियाबाद को 868 करोड़ मिले

नगर निगम अधिकारियों ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि कचरे को प्रारंभिक स्तर पर अलग कर दिया जाए तो उसके वैज्ञानिक निस्तारण और पुनर्चक्रण की प्रक्रिया अधिक प्रभावी हो जाती है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रदूषण में भी कमी आती है।

अधिकारियों ने विद्यार्थियों से स्वच्छता अभियान को केवल परिसर तक सीमित न रखते हुए अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में भी जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की कि वे कचरा पृथक्करण की आदत अपनाकर स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ लखनऊ के निर्माण में सक्रिय सहयोग दें।

इसे भी जानें- बिजनौर को मिली 1003 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *