मुख्यमंत्री ने 90 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, गाजियाबाद को 868 करोड़ मिले

गाजियाबाद विकास परियोजनाएं

लाभार्थियों को लैपटॉप चेक और आवास की चाबी मिली

पत्रकार सत्ता
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गाजियाबाद जिले के मुरादनगर और मोदीनगर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 868 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 90 जनहितकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब जनता दूरदर्शी और निर्णय क्षमता वाले जनप्रतिनिधियों का चुनाव करती है तो विकास कार्य तेजी और मजबूती के साथ आगे बढ़ते हैं।

मुख्यमंत्री ने सड़क, पेयजल, जल निकासी, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत और शहरी आधारभूत ढांचे से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से सभी परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

इसे भी देखें- यूपी पुलिस का एनसीएल पोर्टल लागू जांच अब पूरी तरह डिजिटल, ई साक्ष्य अपलोड अनिवार्य थानों की होगी रैंकिंग

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण भी किया और उनके सार्वजनिक जीवन तथा जनसेवा को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, स्वीकृति पत्र, चेक, आवास की चाबियां तथा प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है और इसके लिए पारदर्शिता के साथ कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन को मिली हरी झंडी, जींद से शुरू हुई हरित रेल यात्रा

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने गाजियाबादवासियों को नई विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र में रोजगार, आवागमन और नागरिक सुविधाओं को नई गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *