रासना में ओमप्रकाश त्यागी का शताब्दी समारोह आयोजित

रासना में ओमप्रकाश त्यागी शताब्दी समारोह

किसान हितों और शिक्षा विकास पर दिया गया बल

पत्रकार सत्ता
मेरठ। सिवालखास क्षेत्र के रासना स्थित विशाल मैदान में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सदस्य तथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के निकट सहयोगी रहे स्वर्गीय ओमप्रकाश त्यागी के शताब्दी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकदल संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष के. सी. त्यागी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी भूपेंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर उपस्थित रहे।

रासना में ओमप्रकाश त्यागी शताब्दी समारोह

इसे भी देखें- मानसून सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस

अपने संबोधन में के. सी. त्यागी ने स्वर्गीय ओमप्रकाश त्यागी के सार्वजनिक जीवन और चौधरी चरण सिंह के साथ उनके लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों की आर्थिक मजबूती और ग्रामीण विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिनका प्रभाव आज भी देश की कृषि व्यवस्था में दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक के अनशन पर ज्योतिर्मठ शंकराचार्य ने जताई चिंता

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के प्रयासों से रासना स्थित शालिग्राम शर्मा स्मारक इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए खेल सुविधाओं के विकास हेतु करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई गई है। इससे क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक खेल संसाधनों का लाभ मिलेगा।

समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों ने स्वर्गीय ओमप्रकाश त्यागी और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *