प्रयागराज: नाबालिग को भगाने के आरोपी इमरान को उतरांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रयागराज में नाबालिग को भगाने के आरोपी इमरान को गिरफ्तार करती उतरांव पुलिस।

पत्रकार सत्ता | प्रयागराज
प्रयागराज कमिश्नरेट की उतरांव पुलिस ने नाबालिग युवती को कथित रूप से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी इमरान (30) को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को थाना उतरांव क्षेत्र के खोदायपुर स्थित कसिया का पूरा जाने वाले अंडरपास के पास से पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित परिवार की तहरीर पर थाना उतरांव में मुकदमा संख्या 137/2026 धारा 137(2)/87 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- गरीब छात्रा को को मिला ₹20.98 करोड़ के लेनदेन का समन, जाने क्या है मामला?

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सहायक पुलिस आयुक्त हंडिया के नेतृत्व में उतरांव पुलिस टीम ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *