मुंबई, (मनोरंजन डेस्क)। लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म ‘Mirzapur The Movie’ का टीजर आज दोपहर 12 बजे रिलीज किया जाएगा। इसकी घोषणा प्रोडक्शन हाउस Excel Entertainment ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर की है।
पोस्ट के साथ जारी नए पोस्टर में ‘मुन्ना भैया’ का किरदार दमदार अंदाज में नजर आ रहा है। पोस्ट में लिखा गया है, “हिंदी फिल्म के हीरो हैं हम, कहा था ना, हम अमर हैं।” इसके साथ कैप्शन में कहा गया कि “मुन्ना भैया का भौकाल, अब बड़े पर्दे पर।”
पोस्टर के अनुसार ‘Mirzapur The Movie’ 4 सितंबर 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण Amazon MGM Studios और Excel Entertainment के बैनर तले किया गया है।
इसे भी पढ़ें- महराजगंज में हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा युवक, वीडियो वायरल
फिल्म की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अब सभी की नजरें आज दोपहर रिलीज होने वाले टीजर पर टिकी हैं, जिससे फिल्म की कहानी और कलाकारों की झलक सामने आने की उम्मीद है।
यह भी जाने- चीन में भारतीय महिला स्प्रिंटर्स का जलवा, 4×100 मीटर रिले में जीता स्वर्ण
#यह समाचार Excel Entertainment के आधिकारिक X अकाउंट पर साझा की गई जानकारी पर आधारित है।




