कन्नौज, (पत्रकार सत्ता जिला ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने आगामी चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर राजनीतिक टिप्पणी की। कन्नौज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव आने पर जनता भाजपा के मंत्रियों और विधायकों को पराजित करेगी तथा इसका असर राज्य के नेतृत्व पर भी दिखाई देगा।
कन्नौज में पत्रकारों को दिए अपने बयां में अखिलेश यादव ने कहा – “जिस समय चुनाव आएगा, जनता भारतीय जनता पार्टी के सभी मंत्रियों को हरा देगी। मंत्री-विधायक हारेंगे, उसी से मुख्यमंत्री हार जाएंगे।”
इसे भी पढ़ें- रायपुर में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए राहुल गांधी, संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर
उन्होंने दावा किया कि जनता प्रदेश की मौजूदा सरकार के कामकाज का मूल्यांकन करेगी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपना निर्णय देगी। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
यह बयान ऐसे समय आया है जब उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विभिन्न दलों की सक्रियता बढ़ रही है और राजनीतिक दल लगातार जनसभाओं एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी रणनीति को धार दे रहे हैं।

