जंतर-मंतर: गिरफ्तारी की आशंका जताकर CJP संस्थापक ने आंदोलन जारी रखने की अपील

जंतर-मंतर प्रदर्शन

नई दिल्ली, (पत्रकार सत्ता ब्यूरो)। जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच Cockroach Janta Party (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने संभावित गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए अपने समर्थकों से शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने की अपील की है।

दिपके ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर लिखा कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी गिरफ्तारी होती है, तब भी देशभर में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन जारी रखा जाए। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के खिलाफ नारे के साथ अपना विरोध भी दर्ज कराया।

इसे भी पढ़ें- NCRB का CrPI ऐप, फेस, आईरिस और डीएनए मैचिंग एक मंच पर होगी

इस बीच, उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के अनुसार Delhi Police ने प्रदर्शन की अवधि बढ़ाने से इनकार करते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन समाप्त करने और स्थल खाली करने के निर्देश दिए हैं। अभिजीत दिपके ने प्रदर्शन जारी रखने और आवश्यक होने पर “जेल भरो आंदोलन” शुरू करने की भी बात कही है।

समाचार लिखे जाने तक अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, दिल्ली पुलिस की ओर से भी उनकी गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *