‘शगुन से स्टार्टअप तक’ में महिलाओं ने साझा किए हुनर और सफलता के सफर

‘शगुन से स्टार्टअप तक’ में महिलाओं ने साझा किए हुनर और सफलता के सफर

बरेली क्लब में आयोजित कार्यक्रम में महिला उद्यमियों ने सुनाई अपनी प्रेरक कहानियां

निर्भय सक्सेना। पत्रकार सत्ता
बरेली। सैन्ट्रल यूपी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन की महिला विंग की ओर से बरेली क्लब में ‘शगुन से स्टार्टअप तक’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य घर से व्यवसाय शुरू करने वाली महिलाओं, स्वतंत्र उद्यमियों, पारिवारिक कारोबार से जुड़ी महिलाओं और विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को मंच प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने हुनर, व्यवसाय, संघर्ष और सफलता की कहानियां साझा कीं। महिला विंग की चेयरपर्सन अमिता अग्रवाल ने कहा कि किसी व्यवसाय की पहचान उसके आकार से नहीं, बल्कि उसे आगे बढ़ाने वाली महिला की मेहनत, प्रतिभा, आत्मविश्वास और संकल्प से होती है।

शगुन से स्टार्टअप तक: बरेली में महिलाओं ने साझा की सफलता की कहानी

यह भी देखें- AAP विधायक कुलदीप कुमार हिरासत मामले में हाईकोर्ट पहुंचा विवाद, 14 घंटे बाद विधायक रिहा

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘मेरी कहानी 180 सेकंड में’ रहा। इसमें महिलाओं ने महज तीन मिनट में अपने कार्य की शुरुआत, संघर्ष, उपलब्धियों और भविष्य के सपनों को साझा किया।

इस दौरान स्नेही अग्रवाल ने अपने बुटीक व्यवसाय, श्रद्धा खंडेलवाल ने भगवान जी की पोशाक निर्माण, निधि अग्रवाल ने अपने पेशेवर अनुभव और आंचल अग्रवाल ने कनक धारा घी से जुड़ी व्यावसायिक यात्रा साझा की। वहीं दीक्षा गोयल ने स्पाइसविस्टा कॉरपोरेशन, वैष्णवी ने अपने रचनात्मक कार्य, साक्षी गोयल ने एनजीओ के सामाजिक कार्य, शिरीन अग्रवाल ने अपने पेशेवर अनुभव और भावना ने बच्चों की शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी।

शगुन से स्टार्टअप तक: बरेली में महिलाओं ने साझा की सफलता की कहानी

इसे भी जानें- वंदे मातरम् पर सियासी घमासान तेज, शिवराज बोले- पूरा गाना पड़ेगा

कार्यक्रम में विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिचय और संवाद के जरिए प्रतिभागियों को एक-दूसरे के कार्यों को समझने और नए व्यावसायिक संबंध विकसित करने का अवसर मिला।

अमिता अग्रवाल ने कहा कि महिला विंग का प्रयास है कि महिलाएं एक-दूसरे से जुड़ें, सीखें, सहयोग करें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

रिपोर्ट: निर्भय सक्सेना, बरेली ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *