कांग्रेस अध्यक्ष ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया, बोले- ये मेरा और पार्टी का संकल्प
पत्रकार सत्ता | डिजिटल डेस्क
गोवा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गोवा में कांग्रेस की सरकार बनने पर नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने, जल-जंगल-जमीन की रक्षा करने और युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है।
खड़गे ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आती है तो प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा, “ये मेरा और मेरी पार्टी का वादा है।”
इसे भी पढ़ें- आजमगढ़ में GEN Alpha का हक के लिए प्रदर्शन, फीस और शिक्षकों की कमी पर उठाई आवाज
कांग्रेस अध्यक्ष ने लोगों से कांग्रेस के साथ आने और पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। उनके इस बयान को गोवा की आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इसे भी जाने- जब अमित शाह बच्चे होंगे तब मैं MLA था, खड़गे बोले- कांग्रेस को देशभक्ति न सिखाएं


