नई दिल्ली/लखनऊ, (पत्रकार सत्ता कैरियर डेस्क)। भारत सरकार के लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की ऊर्जा कंपनी NTPC Limited में Director (Projects) पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के लिए योग्य और अनुभवी अभ्यर्थी 14 जुलाई 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों द्वारा सत्यापित आवेदन 23 जुलाई 2026 शाम 5:00 बजे तक PESB को भेजे जा सकेंगे।
कब खाली होगा पद?
आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार Director (Projects) का पद 1 जून 2027 से रिक्त होगा। यह महानवरत्न (Maharatna) कंपनी NTPC Limited का बोर्ड स्तर (Board Level) का पद है, जिसका वेतनमान ₹1,80,000 से ₹3,40,000 (IDA) निर्धारित किया गया है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस पद के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से Engineering Graduate होना अनिवार्य है। MBA या Post Graduate Diploma in Management रखने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त वरीयता मिलेगी। साथ ही बड़े संगठन में वरिष्ठ स्तर पर कार्य करने का अनुभव तथा पिछले 10 वर्षों में कम से कम 5 वर्ष का Project Planning, Project Execution या Project Management का अनुभव आवश्यक है। पावर सेक्टर में परियोजनाओं के निर्माण एवं कमीशनिंग का अनुभव वांछनीय माना गया है।
यह भी पढ़ें- RRB गोरखपुर ने Scientific Assistant/Training पद की DV स्थगित की
आयु और पात्रता
आवेदक को आवेदन की तिथि और साक्षात्कार के समय नियमित सेवा में होना चाहिए। पात्रता केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों (CPSE), केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, वित्तीय संस्थान, स्वायत्त निकाय, राज्य सार्वजनिक उपक्रम तथा निर्धारित शर्तों को पूरा करने वाली निजी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु और सेवा संबंधी शर्तें विज्ञापन में विस्तार से दी गई हैं।
इसे भी देखें- RRB का CCAA अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, आवेदन संशोधन को लेकर जारी किया नोटिस
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के बाद संबंधित श्रेणी के अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने विभाग या सक्षम प्राधिकारी के माध्यम से आवेदन अग्रेषित कराना होगा। अधूरे अथवा अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Read this : RRB JE CBT-2 परीक्षा: City Intimation Slip जारी, 2 जुलाई को होगी परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 (दोपहर 3:00 बजे)
- नोडल अधिकारी द्वारा आवेदन अग्रेषित करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे)
- पद रिक्त होने की तिथि 1 जून 2027
महत्वपूर्ण लिंक
ऑनलाइन आवेदन एवं आधिकारिक विज्ञापन
https://pesb.gov.in




