नई दिल्ली/लखनऊ, (पत्रकार सत्ता कैरियर डेस्क)। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Centralized Employment Notice (CEN) No. 08/2024 के तहत रेलवे प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षित Course Completed Act Apprentices (CCAAs) के लिए आवेदन संशोधन (Application Modification) से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। बोर्ड ने पात्र अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन करने और केवल आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।
इसे भी देखें- RRB गोरखपुर ने Scientific Assistant/Training पद की DV स्थगित की
RRB के अनुसार यह सुविधा विशेष रूप से उन पात्र CCAA अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई है, जिन्हें अपने आवेदन में NCVT/NAC अथवा अप्रेंटिसशिप से संबंधित विवरण अपडेट या संशोधित करने की आवश्यकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अनधिकृत वेबसाइट या सोशल मीडिया पर प्रसारित जानकारी पर भरोसा करने के बजाय संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट और RRB Apply पोर्टल पर उपलब्ध नवीनतम सूचना ही देखें।
यह भी पढ़ें- RRB JE CBT-2 परीक्षा: City Intimation Slip जारी, 2 जुलाई को होगी परीक्षा; ऐसे करें डाउनलोड
महत्वपूर्ण लिंक
RRB Apply Portal:https://www.rrbapply.gov.in
सभी RRB की आधिकारिक वेबसाइटें: https://www.rrcb.gov.in/rrbs.html




