चीन में भारतीय महिला स्प्रिंटर्स का जलवा, 4×100 मीटर रिले में जीता स्वर्ण

चीन में भारत की महिला

नई दिल्ली, (खेल डेस्क)। भारत की महिला 4×100 मीटर रिले टीम ने चीन के शाओशिंग में आयोजित एशियन रिले चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम ने 43.85 सेकंड का सीजन का सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए मेजबान चीन को पीछे छोड़ दिया।

स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम में श्राबणी नंदा, एसएस स्नेहा, सुदेश्ना शिवंकर और तमन्ना शामिल रहीं। चीन ने रजत और थाईलैंड ने कांस्य पदक हासिल किया।जीत के बाद उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर टीम की सराहना करते हुए लिखा—

“Winning against the Chinese. In China. Power. Speed. Grace. Commitment. But above all, teamwork. I’m watching it on loop.”

उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और हजारों लोग भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धि पर गर्व जता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- मुहर्रम के मद्देनज़र KGMU का विशेष सुरक्षा आदेश, गेट नंबर-24 सीमित समय के लिए रहेगा खुला

इस प्रतियोगिता में भारत ने कुल तीन पदक जीते। महिला 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण, मिश्रित 4×400 मीटर रिले में रजत तथा मिश्रित 4×100 मीटर रिले में कांस्य पदक भारत के खाते में आए।

मुख्य बिंदु

  • भारत ने महिला 4×100 मीटर रिले में जीता स्वर्ण।
  • चीन की धरती पर मेजबान टीम को हराया।
  • भारतीय टीम का समय 43.85 सेकंड (सीजन बेस्ट) रहा।
  • आनंद महिंद्रा की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर वायरल।
  • भारत ने प्रतियोगिता में कुल तीन पदक जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *