सुनेलिता टोप्पो के गोल से भारत की जीत पक्की, महिला हॉकी टीम ने 2-0 से जीता फाइनल

फाइनल में गोल करने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी सुनेलिता टोप्पो

पत्रकार सत्ता न्यूज | स्पोर्ट्स डेस्क
नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की FIH हॉकी महिला नेशंस कप न्यूज़ीलैंड 2025-26 की खिताबी जीत में डिफेंडर सुनेलिता टोप्पो का अहम योगदान रहा। हॉकी इंडिया ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर बताया कि फाइनल मुकाबले में टोप्पो ने पहले क्वार्टर के अंतिम क्षणों में शानदार गोल कर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी, जिससे टीम ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली।

हॉकी इंडिया के अनुसार, इस गोल ने भारत के आत्मविश्वास को और मजबूत किया। इसके बाद भारतीय टीम ने अनुशासित रक्षात्मक खेल दिखाते हुए मेज़बान न्यूज़ीलैंड को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और मुकाबला 2-0 से अपने नाम कर लिया।

Read This :  भारत ने जीता FIH महिला नेशंस कप, फाइनल में न्यूज़ीलैंड को 2-0 से हराया

भारतीय महिला टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपराजित रहते हुए खिताब जीता। इस जीत के साथ भारत ने आगामी FIH Pro League के लिए भी क्वालीफाई किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *