मॉस्को, (वार्ता/स्पूतनिक)। बेलाविया के बोइंग-737 विमान को सोमवार की सुबह आपात स्थिति में मॉस्को के हवाई अड्डे पर उतार लिया गया।
मॉस्को में बेलारुसी दूतावास ने बताया कि एंटाल्या जाने वाले इस विमान में कुछ गड़बड़ी के कारण तत्काल उसे मॉस्को के डोमोडेडोवो हवाई अड्डे पर उतार लिया गया।
दूतावास के मुताबिक विमान में चालक दल के सात सदस्य और 197 यात्री सवार थे।